रुद्रपुर: छह माह से लापता युवक को परिजनों को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। पिछले 12 सालों से लापता बालक-बालिकाओं की बरामदगी को चलाए गए अभियान के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने छह माह से लापता एक बालक को बरामद कर लिया है। बालक के उसके परिवार से मिलने के दौरान परिजन भावुक हो गए। पुलिस ने अभियान के तहत बालक को किच्छा के रेलवे स्टेशन से बरामद किया।

बताते चले कि एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने एएचटीयू की टीम को पिछले बारह सालों से लापता बालक एवं बालिकाओं की बरामदगी को अभियान चलाने का आदेश दिया था। जिसके चलते टीम ने पहले थाना रुद्रपुर कोतवाली इलाके के रहने वाले उस्मान हसन निवासी रेशम बाड़ी को खोजबीन शुरू की। जो कि पिछले छह माह से लापता चल रहा था।

पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मंगलवार को सुरागरसी के आधार पर टीम ने जब किच्छा के रेलवे स्टेशन पर खोजबीन की तो 12 वर्षीय उस्मान को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बालक के परिवार को सूचना देकर उनके सुपुर्द कर दिया। छह माह से अपने परिवार से दूर बालक जैसे ही परिवार से मिला तो माहौल भावुक हो गया।

संबंधित समाचार