रायबरेली : मतांतरण मामले में चार गिरफ्तार, दस्तावेज और साहित्य बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली। कोड़र मजरे सतांव गांव में  सोमवार की शाम को कुछ लोग कथित तौर पर ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे थे। ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होने इसका विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने धार्मिक साहित्य जब्त करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

क्षेत्र के कोड़र मजरे सतांव गांव में कुछ बाहरी लोगों द्वारा ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था।  गांव के लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई तो इसका विरोध करते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने संतोष निवासी डेवरिया थाना मोहनलालगंज, चंद्रपाल निवासी ग्राम दरेहटा थाना मौरावा जनपद उन्नाव, बाबूलाल निवासी ग्राम चंदन खेड़ा थाना असोहा जनपद उन्नाव और फूलमती निवासिनी दरेहटा थाना मौरावा जनपद उन्नाव को इसाई धर्म की प्रचार प्रसार सामग्री(माला,किताब इत्यादि) के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष इन्द्रपाल सिंह सेंगर ने बताया कि  चारों लोगों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें : रायबरेली : गोशाला में अव्यवस्था, धरने पर बैठे मजदूर

संबंधित समाचार