नैनीताल: राज्यपाल करेंगे नैनीताल दौरा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह कल तीन दिवसीय दौरे पर नैनीताल पधारेंगे। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सूचित करते हुए उनके तीन दिवसीय दिनचर्या की जानकारी दी जिसकी सूची कुछ इस प्रकार है। 

16/02/2023 (गुरुवार) 

दोपहर बाद 3:30 बजे पंतनगर से कार द्वारा प्रस्थान कर 5:30 बजे राजभवन नैनीताल पहुचेंगे। 

17/02/2023 (शुक्रवार)

जनरल सुबह 9:30 बजे राजभवन से कैंची धाम मंदिर को प्रस्थान कर 10:15 बजे नैनीताल जिले के प्रसिद्ध नीब किरोली बाबा कैंची धाम मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद 10:45 बजे घोड़खाल मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे और 11:10 में गोलू देवता मंदिर के दर्शन करेंगे। राज्यपाल दोपहर 12:20 बजे राजभवन नैनीताल में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा सायं 06:10 बजे हनुमान गाढ़ी मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके उपरांत रात 8:00 बजे रामपुर रोड स्थित विन्टिज ग्रीन बैंकट हॉल में प्रतिभाग करेंगे और रात्री विश्राम नैनीताल राजभवन में ही करेंगे। 

18/02/2023(शनिवार)  

राज्यपाल प्रातः 9:00 बजे राजभवन से कैलाखान हैलीपैड के लिए निकलेंगे और हैलीपैड से देहरादून के लिए रवाना होंगे। 

 

 

संबंधित समाचार