गरमपानी: गोवंशीय पशुओं को आवारा छोड़ने पर पुलिस करेगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऑपरेशन कामधेनु के तहत तैयार की गई विशेष रणनीति

पशुपालन विभाग से समन्वय स्थापित कर टैग पशुओं की सूची होगी तैयार 

गरमपानी, अमृत विचार। सड़कों पर ट्रैफिक जाम व सड़क हादसों का कारण बन रहे गोवंशीय पशुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। एक माह तक चलने वाले ऑपरेशन कामधेनु के तहत पुलिस लोगों को पशुओं का रजिस्ट्रेशन करवाने व पहचान के लिए टैग लगाने के लिए जागरूक करेगी। पशुपालन विभाग से समन्वय स्थापित कर बकायदा पशुओं की सूची रजिस्टर्ड की जाएगी। थानाध्यक्ष बेतालघाट मनोज नयाल के अनुसार अभियान की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। 


गोवंशीय पशुओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन कामधेनु के तहत बेतालघाट पुलिस ने भी कमर कस ली है। अभियान के तहत पशुपालन विभाग से समन्वय स्थापित कर लोगों से गोवंशीय पशु का रजिस्ट्रेशन कराने व टैग लगाने का आह्वान किया जाएगा। पशुओं का रजिस्ट्रेशन ना करवाने व पहचान टैग ना लगाए जाने तथा पशुओं को आवारा छोड़ने वालों के खिलाफ गोवंश अधिनियम संक्षण के तहत पुलिस कार्रवाई करेगी। थानाध्यक्ष बेतालघाट मनोज नयाल ने पशुपालकों से पशुओं का रजिस्ट्रेशन कराने का आह्वान किया है।

 

संबंधित समाचार