बरेली-लखनऊ मार्ग पर 130 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढाई घंटे में तय होगा लखनऊ तक का सफर, बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार

बरेली, अमृत विचार। मार्च में बरेली-लखनऊ मार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने वाली है। ट्रेनों की रफ्तार करीब 130 किलोमीटर प्रतिघंटा हो जाएगी, जिसके बाद बरेली से लखनऊ के बीच सफर सिर्फ ढाई से तीन घंटे में तय होगा। रेल प्रशासन ने बीते दिनों इस रेल खंड पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए स्पेशल ट्रेन के जरिये स्पीड ट्रायल भी किया गया है। अप और डाउन ट्रैक पर स्पीड ट्रायल पूरा होने के बाद मार्च तक ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ जायेगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: डीजी की फटकार के बाद बिजली चोरों पर कार्रवाई, 30 से ज्यादा लोगों पर FIR

उत्तर रेलवे के जीएम आशुतोष गंगल ने अपने बरेली जंक्शन निरीक्षण के दौरान भी इस बात की जानकारी दी थी कि मार्च तक ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जानी है। वहीं मुरादाबाद रेल मंडल के अधिकारियों का कहना है कि रफ्तार बढ़ाई जानी है। रफ्तार बढ़ेगी तो ट्रेनों का नया शेड्यूल भी आयेगा।

फिलहाल पुराने शेड्यूल पर ही ट्रेनें चल रही हैं। बरेली से लखनऊ के बीच कुल 236 किलोमीटर का सफर रेल मार्ग के जरिये है। इस रेल खंड पर जगह-जगह काशन के चलते ट्रेनों की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा है। मौजूदा समय में बरेली से लखनऊ के बीच ट्रेनों साढ़े 3 घंटे से लेकर 4 घंटे तक का समय लेती हैं।

बीते दिनों रेल पथ विभाग द्वारा स्पीड ट्रायल का काम किया गया। बरेली-शाहजहांपुर और रोजा-लखनऊ के बीच मार्ग को युद्ध स्तर पर अपग्रेड करने का काम किया गया था। जिसके बाद यह स्पीड ट्रायल किया गया है। अब स्पीड ट्रायल का कार्य पूरा होने के बाद मार्च में रेलवे द्वारा इस मार्ग पर 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेनों को दौड़ाने की तैयारी है। जिससे लखनऊ तक का सफर ढाई से तीन घंटा में तय किये जाने की बात कही जा रही है।

कितनी देर में पहुंचाती है कौन सी ट्रेन

ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम                         लगने वाला समय
13006 पंजाब मेल                               4 घंटा 12 मिनट
12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस                    3 घंटा 40 मिनट
14265 पदमावत एक्सप्रेस                   3 घंटा 43 मिनट
15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस               4 घंटा 4 मिनट
22454 राज्यरानी एक्सप्रेस                  3 घंटा 57 मिनट
15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस                      4 घंटा 30 मिनट
20504 राजधानी एक्सप्रेस                  3 घंटा 14 मिनट
14206 दिल्ली-अयोध्या एक्सप्रेस         3 घंटा 29 मिनट

यह भी पढ़ें- बरेली: अगले शैक्षिक सत्र में शुरू हो जाएगा अटल आवासीय विद्यालय- अनिल राजभर

संबंधित समाचार