बरेली: 20 हजार रुपये तक के लेनदेन के लिए एटीएम आवश्यक, SBI ने लागू किया नियम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बैंकों के कैश काउंटर पर लगने वाली भीड़ को कम करने और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक ने 20 हजार तक का लेनदेन एटीएम से करने के निर्देश दिए हैं। इससे डिजिटल इंडिया को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

भारतीय स्टेट बैंक की बरेली में लगभग 64 शाखाएं हैं। एसबीआई के विभागीय अधिकारियों के अनुसार डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैंक की ओर से ये नियम लागू किया गया है। वहीं, जनधन खाताधारकों को कॉमन सर्विस सेंटर व बीसी से लेनदेन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

बैंकों में पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को ई-बैंक के तहत सर्विस लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध में आरएम मनीष कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया योजना के तहत लोगों में जागरूकता के लिए एटीएम व अन्य डिजिटल माध्यम के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: ट्रांसफर, पोस्टिंग में नहीं चलेगी 'नेताजी' की पैरवी- सीडीओ

संबंधित समाचार