पाकिस्तान: बलूचिस्तान के क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस में धमाका, दो यात्रियों की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में ट्रेन में विस्फोट की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह बलूचिस्तान के क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस में जोरदार धमाका हो गया। इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पाकिस्तान में ट्रेन में धमाका, दो यात्रियों की मौत, चार अन्य घायल pic.twitter.com/aPRWSih8ME
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 16, 2023
स्थानीय खबर के मुताबिक, धमाका उस समय हुआ जब क्वेटा जाने वाली जाफर एक्सप्रेस चिचावतनी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। ट्रेन पेशावर से आ रही थी। धमाका इकोनॉमी क्लास की बोगी नंबर 6 में हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी धमाकों के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान अमेरिका का एक महत्वपूर्ण सहयोगी, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का दावा
