बरेली: पुलिस पर आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ने का आरोप, पीड़ित ने SSP से की शिकायत
बरेली, अमृत विचार। थाना देवरनियां के एक व्यक्ति ने पुलिस पर पैसा लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को व्यक्ति ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है साथ ही चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपने पूरे परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठ जाएगा। थाना देवरनियां निवासी अनवर खान ने बताया उस ने अपने बेटे की हत्या के आरोपियों के खिलाफ धारा 364, 302, 201 आईपीसी में थाना देवरनियां में मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोप है कि पुलिस ने सिर्फ एक ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है और बाकियों को रात में छोड़ दिया गया। पीड़ित ने पुलिस पर पैसे लेकर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने गुरुवार को एसएसपी से आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई कराने की मांग की हैं और कार्रवाई ना होने पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।
ये भी पढे़ं- बरेली: ट्रक से बाइक की हुई भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
