हल्द्वानी: हिस्ट्रीशीटर रंजना सहित तीन पर लगा गैंगस्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस ने गांधीनगर के हिस्ट्रीशीटर सहित दो चरस तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जल्द ही आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

वनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि नशे की बिक्री व तस्करी में लिप्त हिस्ट्रीशीटर रंजना सोनकर पुत्र डोरीलाल सोनकर निवासी गांधीनगर, अजय यादव पुत्र श्रीनाथ यादव निवासी वार्ड 27 तथा लखन सोनकर पुत्र बर्फी लाल सोनकर निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैंप उधमसिंह नगर, हाल निवासी गांधीनगर के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। रंजना सोनकर गैंग लीडर है। तीनों के खिलाफ चरस, स्मैक तस्करी, मारपीट सहित कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

नशा तस्करी से तीनों ने अवैध संपत्ति जमा की है। जिसे जब्त करलने की कार्रवाई जल्द शुरू होगी। उन्होंने बताया कि रंजना व उसके साथियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए डीएम व एसएसपी को पत्र भेजा गया था। डीएम से संस्तुति मिलने पर तीनों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार