हल्द्वानी: स्कूटी लेकर फरार हुए युवक, मुकदमा
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर तीन युवकों पर उसका अपहरण का प्रयास करने और स्कूटी ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रामपुर रोड किशनपुर घुड़दौड़ा निवासी मनमोहन सिंह ने बताया कि वह गुरुवार की शाम अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहे थे तभी पंचायत घर बाइपास मार्ग पर कार सवार अंकित, हर्षित व एक अन्य युवक ने उन्हें रोक लिया और जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने लगे। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस पर आरोपी उनकी स्कूटी लेकर भाग खड़े हुए। पीड़ित ने पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
