हल्द्वानी: लोन दिलाने के नाम पर महिला से 3.50 लाख की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महिला ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर लोन दिलाने के नाम पर 3.50 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। मामले में एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

सुभाष नगर निवासी पारूल कपूर पत्नी धीरज कपूर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसे जनवरी 2022 में रुपयों की जरूरत थी। ऑनलाइन संपर्क करने पर एक फाइनेंस कंपनी के रोहित राठी, रोहित शर्मा, शिखा थापा व विवेक जैन ने उसे पर्सनल लोन दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके एवज में उससे अलग-अलग किश्त में साढ़े तीन लाख की रकम ले ली।

इतना ही नहीं उसे विश्वास में लेने के लिए कंपनी का फर्जी चेक बनाकर उसके व्हाट्सअप नंबर पर भेज दिया। लेकिन ऑरिजनल चेक नहीं दिया। दबाव बनाने पर आरोपी पहले तो टालमटोल करते रहे, लेकिन बाद में उसे धमकाने लगे। ठगी का एहसास होने पर इसकी शिकायत उसने साइबर सेल में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में एसएसपी पंकज भट्ट को मामले की जानकारी दी। जिस पर एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

संबंधित समाचार