हल्द्वानी: 21 फरवरी को हल्द्वानी में निकलेगी कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हाथ जोड़ो यात्रा के प्रदेश प्रभारी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी होंगे शामिल, मुख्य बाजारों में घूमेगी यात्रा

हल्द्वानी, अमृत विचार। हाथ जोड़ो यात्रा 21 फरवरी को शहर में निकाली जाएगी। जिला संगठन ने इस यात्रा के सफल आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखते हुए जिलों  व शहरों में हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में 21 फरवरी (सोमवार) को हल्द्वानी महानगर में हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी।

इस यात्रा में कांग्रेस का आजादी के लिए संघर्ष से लेकर देश के विकास में योगदान के बारे में बताया जाएगा और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक जैसे मुद्दों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह यात्रा स्वराज आश्रम से शुरू होकर सभी मुख्य बाजारों में घूमेगी। इसमें हाथ जोड़ो यात्रा के प्रदेश प्रभारी अजय कुमार लल्लू, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व विधायक सुमित हृदयेश शामिल होंगे।  जिलाध्यक्ष ने जिला-महानगर संगठन के पदाधिकारी, सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को इस यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

 

संबंधित समाचार