बरेली: शहर में खाली प्लाट बने कूड़ा घर, रोकथाम के दावे हवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम के अफसरों ने दावा किया था कि खाली प्लाटों में कूड़ा एकत्र नहीं होने दिया जाएगा। ऐसा होने पर संबंधित प्लाट मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, मगर अफसरों के ये दावे जुबानी बनकर रह गए। शहर में कई स्थानों पर खाली प्लाट कूड़ा व मलबे से अटे पड़े हैं।

स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने को पिछले दिनों नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय रही, मगर बाद फिर सुस्त पड़ गई। शहर की नवविकसित व पॉश कालोनी में खाली प्लाट पड़े हैं। इन जगहों पर मोहल्ले के लोग कूड़ा डाल रहे हैं। हालत यह हो गई है कि खाली प्लाटों पर कूड़ा के साथ साथ मकान का मलबा भी डाले जाने लगा है। हवा चलने पर कूड़ा उड़कर घरों में प्रवेश कर रहा है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने स्वच्छता अभियान के दौरान घोषणा की थी कि शहर के खाली प्लाटों से कूड़ा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। दोबारा उसी स्थान पर गंदगी होने पर प्लाट मालिक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, लेकिन इस घोषणा का पालन अभी तक नहीं हो पाया है।

गांधी नगर वार्ड की कालोनी में जलनिकासी की सुविधा नहीं होने से खाली प्लाटों में पानी भर रहा है। वहीं आसपास के लोग उसी प्लाट पर कूड़ा डाल रहे हैं। यही हाल एकता नगर कालोनी का है। यहां खाली प्लाट पर कूड़ा डालने की शिकायत संभव पोर्टल पर की जा चुकी है, लेकिन समस्या का निस्तारण करने की बजाय खानापूरी कर दी गई। एक साल पूर्व की गई शिकायत का स्थाई निराकरण नहीं करने से समस्या जस की तस है।

ये भी पढे़ं- बरेली: बीआरपी करेंगे सरकारी योजनाओं का सोशल ऑडिट, शासन ने नियुक्तियां करने का दिया निर्देश

 

संबंधित समाचार