नानकमत्ताः पति ने कहा दूसरी शादी कर वह जा रहा विदेश, 6 पर मामला दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। ग्राम सिसईखेड़ा डोहरा थाना नानकमत्ता निवासी महिला ने पति सहित 6 ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। 

मनजीत कौर पुत्री बलविंदर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 नवंबर 2020 को कुलदीप सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी ग्राम रायपुर थाना रुद्रपुर हाल निवासी सिसईखेड़ा डोहरा के साथ उसका विवाह हुआ था। मायके पक्ष ने शादी में उपहार स्वरूप बाइक, फ्रीज और जेवर सहित सामान दिया था। उसके बाद ससुराल वाले दो लाख रुपये नकद और कार की मांग करने लगे। 

असमर्थता जताने पर सितंबर 2022 में घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद न्यायालय रुद्रपुर में वाद दायर किया। जिसमें महिला के पति को उन्हें साथ रखने के आदेश दिए गए। इसके बाद वह ससुराल चली गई। 13 फरवरी 2023 को मारपीट कर फिर घर से निकाल दिया। इस दौरान उसे पता चला कि उसका पति विदेश जाने वाला है तो वह 18 फरवरी को ससुराल गई। लेकिन, पति ने कहा कि वह दूसरी शादी कर विदेश जा रहा है। उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

संबंधित समाचार