जसपुरः घर से ड्यूटी को निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम
जसपुर, अमृत विचार। सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई है। इकलौते पुत्र की मौत के बाद से परिवार में कोहराम है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जसपुर कोतवाली अंतर्गत गांव धर्मपुर निवासी राजीव चौहान का 20 वर्षीय बेटा मयंक चौहान सोमवार को मोटर साइकिल से रुद्रपुर सिडकुल में ड्यूटी के लिए निकला था, तभी काशीपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस द्वारा शव सौंपे जाने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में उसकी अंत्येष्टि की। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। उसके परिजनों व सगे-संबंधियों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, उसके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया ।
मयंक की मौत पर क्षेत्रीय विधायक आदेश सिंह चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, मंडी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, मंडी समिति उपाध्यक्ष सरवन सिंह सिद्धू , क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष राजकुमार सिंह, समदर्शी संस्था के अध्यक्ष आरपी सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष तरुण गहलोत, भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार, समाज सेवी बलवीर सिंह सहोता, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष ब्रह्मानन्द लाहौरी, प्रधान अमरजीत सिंह बाजवा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खड़क सिंह चौहान, भाकियू वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, युवा भाकियू ब्लाक अमन प्रीत सिंह, डॉ. सुदेश कुमार चौहान, कमल चौहान, डॉ. राजीव चौहान, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. धीरेंद्र गहलौत, इंजीनियर विनय चौहान, वेगरारा सिंह चौहान, मास्टर भूदेव सिंह चौहान, देवेन्द्र सिंह चौहान, प्रमोद कुमार चौहान, आदित्य गहलौत, अनिल चौहान, गजेंद्र सिंह चौहान, हरविंदर सिंह बाजवा, एनसीसी के पूर्व कैप्टन स्वतंत्र कुमार मिश्रा, निकेश चंद्र अग्रवाल, प्रदीप कुमार गोयल, प्रेम सिंह सहोता, अशोक कुमार प्रजापति,जगजीत सिंह भुल्लर, बलराम सिंह तोमर आदि ने शोक व्यक्त किया है।
