हरदोई : लोक अदालत के बारे में जानकारी देगा प्रचार वाहन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई। अपर जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुधाकर दूबे ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश राज कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में आगामी 13 मई  को मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का वृहद स्तर पर आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर सोमवार को जनपद न्यायाधीश राज कुमार सिंह ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से आये प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन दो दिन हरदोई शहर के समस्त तहसीलो व शहर के चौराहो पर आमजनमानस को जागरूक करेगा।

जनपद न्यायाधीश ने आमजनता से अपील की है कि अपने मुकदमों का आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण कराये। इस अवसर पर अपर जिला जज प्रथम सत्यदेव गुप्ता, सुधाकर दुबे,बार एशोसिएशन के अध्यक्ष उदय वीर सिंह भदौरिया, लीगल एड डिफेन्स काउंसिल के चीफ आदर्श पाण्डेय व स्टाफ आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : इंडिगो फ्लाइट में बम से हड़कम्प, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

संबंधित समाचार