काशीपुर: कॉल कर युवक को बुलाया फिर धारदार हथियार से कर दिया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। दबंगों ने काम के बहाने घर से बाहर बुलाकर एक युवक पर धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान युवक का गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मोहल्ला किला निवासी अमित शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 फरवरी की रात उनके फोन पर एक नंबर से कॉल आई। कॉलर ने संजीव शर्मा अपना नाम बताते हुए बाहर गली में काम के लिए बुलाया। जहां उसके साथ पहले से दो अज्ञात व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार व लाठी-डंडे लेकर खड़े हुए थे।

जिन्होंने पीड़ित के वहां पहुंचते ही हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीड़ित के अनुसार किसी तरह वह अपनी जान बचाकर घर में भागा और दरवाजा बंद कर अपने दो साथियों को मौके पर बुलाया। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार