जसपुर: अज्ञात बीमारी से सूखने लगी सरसों की फसल
जसपुर, अमृत विचार। क्षेत्र में अज्ञात बीमारी से सरसों की फसल सूखने लग गई है। गांव पूरनपुर निवासी प्रगतिशील किसान रामकिशोर सिंह ने करीब ढाई एकड़ खेत में सरसों की फसल बो रखी है। जो फल आने बाद बीमारी से सूखने लगी है।
उन्होंने बताया कि उनकी सरसों की करीब 10 प्रतिशत फसल प्रभावित हो चुकी है, जिससे उनका काफी नुकसान हो गया है। उन्होंने अपनी सरसों की शेष फसल को बचाने के लिए हाल ही में उस पर कीट नाशक का छिड़काव किया है और उसकी सिंचाई भी कर दी है।
अन्य किसानों की फसल सूखने लगी है। सहायक कृषि विकास अधिकारी ओमपाल सिंह ने बताया कि अभी तक कोई ऐसा ममला उनके संज्ञान में नहीं आया है। फूल आते समय सरसों की फसल का एक सर्वे किया जा चुका है। उस समय ऐसी कोई समस्या नहीं थी। क्षेत्र का भ्रमण कर जल्द जांच कर किसानों को उसकी रोकथाम के उपाय बताए जाएंगे।
