अयोध्या: प्राधिकरण ढहा रहा है मछली मंडी में बनी अवैध मार्केट, मालिक पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या विकास प्राधिकरण को फिर अवैध निर्माण की सुधि आई है। शुक्रवार को भारी पुलिस बल के साथ पहुंचा प्राधिकरण का अमला नियावां स्थित मछली मंडी में बनी एक अवैध मार्केट ढहाने की कार्रवाई में जुटा है। इस दौरान मार्केट के प्रोपराइटर द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 amrit vichar513

बताया जाता है प्राधिकरण के चेयरमैन कमिश्नर की कोर्ट से फैसले के बाद प्राधिकरण यह कार्रवाई कर रहा है। थाना कैंट के मछली मंडी के पास बनी अवैध मार्केट प्रेम सोनी की बताई जा रही है। नियावां चौराहा से जमथरा घाट जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण होना है और मार्केट नाले के पास बनी है। जिसके चलते यह कार्रवाई की जा रही है। 

बताया जाता है कि अवैध बिल्डिंग खाली कराने की नोटिस देने गए प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगा है। बताया जाता है कि इसके बाद सचिव सत्येंद्र सिंह ने कैंट थाने में बिल्डिंग के प्रोपराइटर के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, दुर्व्यवहार की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: बाजार गई युवती लापता, युवक नामजद

संबंधित समाचार