रामनगर: G20 सम्मेलन - विदेशी मेहमानों के लिए कार्बेट प्रशासन भी तैयार
रामनगर, अमृत विचार। रामनगर में होने जा रहे जी-20सम्मेलन की तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए जहां शासन पूरी तरह से जुटा हुआ है। वही इस सम्मेलन में आने वाले अतिथियो के स्वागत के लिए कार्बेट टाइगर रिजर्व ने भी कमर कस ली है। सूत्रों की माने तो 27 ओर 28 मार्च को कार्बेट के अंदर बने विश्राम गृहों में पर्यटको द्वारा बुक कराए गए कक्षो की बुकिंग भी निरस्त की जा सकती है।
सीटीआर प्रशासन का मानना है कि रामनगर में जी-20 सम्मेलन में विदेशी अतिथियो के आने से उनकी प्रबल संभावना कार्बेट पार्क भ्रमण की भी बन सकती है। इस इस लिहाज से उनके लिए ब्यवस्था सुनिश्चित किया जाना पार्क प्रशाशन की जिम्मेदारी बन जाती है। यह बात दीगर है कि सीटीआर प्रशासन ने पार्क के अंदर बने विश्राम ग्रहों में पर्यटको के आरक्षण को निरस्त किये जाने सम्बंधित कोई निर्देश जारी नही किये है।
सीटीआर प्रशासन के पास कार्यक्रम की सूचना पहुंच चुकी है। सूत्र बताते है कि जी-20 सम्मेलन में लगभग 75 विदेशी ओर 25 स्वदेशी अधिकारियो के भाग लेने की संभावना है। उधर कार्बेट के निदेशक डॉ धीरज पांडे ने कहा है कि पर्यटको द्वारा आरक्षित कक्षो को निरस्त किये जाने का कोई निर्णय नही लिया गया है।
लेकिन यह गौरव की बात है कि इतना बड़ा सम्मेलन हमारे क्षेत्र में हो रहा है। जिलाधिकारी से भी इस संदर्भ में वार्ता हो चुकी है। यदि समेलन में आये अतिथि पार्क भ्रमण पर आएंगे तो उनके अलग अलग पर्यटन ज़ोन में जिप्सियो से उन्हें भ्रमण कराने के लिए हमने पूरी तैयारियां कर ली है। उन्होंने कहा कि हमारे पास पर्याप्त जिप्सियां है। बोले विदेशी मेहमान कार्बेट की जैव विविधता को नजदीक से निहारेंगे तो देश के साथ साथ कार्बेट की ख्याति भी दूर दूर तक फैलेगी।
