हल्द्वानी: रोडवेज की ऑनलाइन सेवा ठप्प, यात्रियों को झेलनी पड़ रही मुश्किल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवहन निगम की वेबसाइट utconline.uk.gov.in शुक्रवार शाम से पूरी तरह बंद पड़ी है। देहरादून में निगम की ऑन लाइन साइट में काम होने से ऑन लाइन सेवा बंद कर दी गई है।

इस साइट में निरंतर काम चलने की संभावना है। विभागीय सूत्रों की माने तो इस साइट के बंद होने से परिवहन निगम की बसें देश और प्रदेश के विभिन्न मार्गों में खाली दौड़ रही हैं। यात्रियों को कोई जानकारी न होने के कारण परेशान होकर अन्य वाहनों से यात्रा करना पड़ रहा है।

साइट में काम होने से परिवहन निगम को प्रतिदिन लाखों का घाटा हो रहा है। नैनीताल परिक्षेत्र के काठगोदाम डिपो में 10 वाल्वो बसें प्रतिदिन संचालित होती हैं। पहले ये बसें फुल रहती थी लेकिन 2 दिन में ये बसें यात्रियों को  जानकारी के अभाव में खाली दौड़ रही हैं।

 

संबंधित समाचार