Kanpur Weather Today : मार्च की गर्मी तोड़ सकती सवा सौ पुराना रिकॉर्ड, दिन ही नहीं रात में भी छूट जाएंगे पसीने
Kanpur Weather Today कानपुर में मार्च की गर्मी सवा सौ पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकता।
Kanpur Weather Today कानपुर में मार्च की गर्मी सवा सौ पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकती। दिन ही क्या रात में भी पसीने छूट जाएंगे।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Weather Today मार्च में गर्मी काफी सता सकती है। दिन ही क्या रात में भी पसीने छूट जाएंगे। मौसम का मिजाज चौंकाने वाला होने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषित एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ अब तक की स्थिति और वेदर मॉनीटरिंग के आधार पर गर्मी के सवा सौ साल तक का रिकॉर्ड तोड़ने की आशंका जता रहे हैं। तापमान 35 और 40 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। ऐसा होता है तो मार्च की गर्मी पिछले कई वर्षों की जून की गर्मी को भी पीछे छोड़ देगी।
सीएसए डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कानपुर मंडल सहित उत्तर -पश्चिम और मध्य भारत में तापमान औसत रूप में ज्यादा दर्ज हुआ। कई हिस्सों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान फरवरी के महीने में सामान्य रूप से काफी ऊपर रहा है। पिछले साल भी सौ वर्षों का रिकॉर्ड टूटा था। फरवरी महीने में तापमान ने कई रिकॉर्ड बनाये हैं। तेज गर्मी से लेकर ज्यादा वक्त गर्मी रहने वाला रिकॉर्ड भी इस महीने रहा है।
मौसम को लेकर जो संकेत मिल रहे है उससे मार्च भी बहुत गर्म रहने वाला है। पहले सप्ताह कुछ नर्मी दिख सकती है, लेकिन दूसरे सप्ताह से भीषण गर्मी का अहसास शुरू हो जाएगा। गर्मी केवल बढ़ेगी ही नहीं, बल्कि पारे के कई सालों पुराने रिकॉर्ड को प्रभावित भी कर देगी। जो पारा दर्ज किया जाएगा वह बेहद चौकाने वाला भी हो सकता है।
जिस तापमान के जून में होने से हालत खराब हो जाती है, वह मार्च से तंग करना शुरू कर सकता है। तापामन 35 से 40 तक पहुंचने का तो अनुमान है ही साथ ही गर्म हवाएं और ज्यादा परेशानी का कारण बन सकती है। लू चलने से लोगों ज्यादा दिक्कत हो सकती है।
सुबह शाम में 18 डिग्री का अंतर
दो समय के तापमान में 18 डिग्री तक का अंतर सेहत के लिए कतई ठीक नहीं है। विज्ञानी डॉ पांडेय ने बताया कि इस बार इस तरह का मौसम ज्यादा समय रहा है जब अधिकतम और न्यूनतम में 15 से 20 तक का अंतर देखा गया। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने आशंका रहती है। जरूरी है मौसम को देखते हुए अपना ख्याल रखने की, खासतौर पर बच्चों के प्रति ज्यादा देना चाहिए।
