रामनगर: स्कार्पियो की डिक्की में छुपाकर बनाये गये बाक्स के अन्दर से निकली 35 किलो गांजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। पुलिस ने स्कार्पियो में लाये जा रहे तीस किलो गांजे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि सोमवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनीस अहमद अपनी टीम के साथ आमडण्डा की तरफ जा रहे थे।

पीडब्लूडी कार्यशाला के सामने रानीखेत रोड लखनपुर में एक स्कार्पियो सड़क के किनारे खड़ी थी जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे। मार्ग के किनारे वाहन खड़ा होने से यातायात प्रभावित हो रहा था। ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति को टोकने पर वह गाड़ी से उतरकर भागने लगा। उसको पीछा करके पकड़ा व तीनों व्यक्तियों को पकड़कर गाड़ी की तलाशी ली गयी।

स्कार्पियो में 02 कट्टे व गाड़ी की डिग्गी में छुपाकर बनाये गये बाक्स के अन्दर से करीब 35 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस वाहन के साथ तीनों आरोपियों को कोतवाली ले आयी। पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम धर्मेन्द्र सिंह उर्फ बाबू (22 वर्ष) निवासी ग्राम सक्कनपुर रामनगर, पलविन्दर सिंह उर्फ रवि उर्फ हैप्पी ( 21 वर्ष) निवासी हिम्मतपुर ब्लाक रामनगर और विनोद सिंह ( 32 वर्ष ) निवासी सुन्दरिया छोटा ललितपुर तहसील थैलिसेंण जिला पौड़ी बताया।

तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वाहन को सीज कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को 5000 रुपये के इनाम देने की घोषणा की गयी है।

संबंधित समाचार