बाजपुर: किसान के खोए हुए 77 हजार बैंक में नोट गिनती के दौरान प्राप्त हुए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। बैंक में नोटों की गिनती करने के दौरान चोरी हुए किसान के 77 हजार रुपये मिले। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि चोर जल्द पकड़ में आ सकते हैं।

ग्राम नवाबगंज पार्सल थाना स्वार जिला रामपुर (उप्र) निवासी बलजीत सिंह पुत्र स्व.हरवंश सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 27 फरवरी को नगरीय क्षेत्र में स्थित एक बैंक शाखा में चल रहे कृषि ऋण में ढाई लाख रुपये जमा करवाने के लिए बैंक गया था।

आरोप है कि खाते में पैसे जमा करने से पहले वह बैंक के काउंटर पर नोट रखकर गिनती करने लगा और 77 हजार रुपयों की गिनती करके एक साइड में रख दिए तथा दूसरे नोट गिनने लगा। आरोप है कि इसी बीच अज्ञात व्यक्ति ने उसके 77 हजार रुपये चोरी कर लिए उसने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।

वहीं पुलिस ने पीड़ित किसान की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही बैंक व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर की तलाश की जा रही है। पुलिस ने संभावना व्यक्त की है कि जल्द ही चोर पकड़ में आ सकते हैं।

 

संबंधित समाचार