हल्द्वानी: परिवार के दुश्मन बने बेटे और बहू, मां ने लिखाया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जेल से बेल पर रिहा बेटे और परिवार को धमकी देने का आरोप

पीड़िता की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महिला ने अपने ही दो बेटों और बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुखानी पुलिस को तहरीर दी है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 पुलिस को दी तहरीर में तल्ली बमौरी निवासी राज देवी पत्नी रामकृत सिंह ने कहा, मेरा छोटा बेटा शशिकान्त सिंह जेल से बेल पे बाहर था, जो 27 फरवरी को वापस चला गया। उन्होंने अपने बड़े बेटे अरविंद सिंह, राजीव सिंह व बहू रंजू सिंह आरोप लगाया है कि उक्त लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने अपने बेटे के वापस जेल जाने के बाद खुद की, बहू व छोटी बेटी को जान को खतरा बताया है। 

 

संबंधित समाचार