Fatehpur News : सिपाही ने मंदिर में रचाई शादी, बेटी पैदा हुई तो पत्नी को घर से निकाला, दर-दर भटक रही पीड़िता
फतेहपुर में सिपाही ने पत्नी को घर से निकाला।
फतेहपुर में सिपाही ने मंदिर में शादी रचाई। इसके बाद पत्नी के बेटी पैदा हो हुई तब उसे घर से निकाल दिया। गर्भपात कराने और मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ।
फतेहपुर, अमृत विचार। पीआरवी सिपाही ने युवती को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। युवती के दबाव बनाने पर मंदिर में शादी रचा ली। उसके बेटी पैदा होने पर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। खागा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजरही निवासी बचौली की बेटी राजरानी ने बताया कि तीन साल पहले खागा कोतवाली में पीआरवी में तैनात सिपाही रमाकांत से मुलाकात हुई थी। उसने खुद को अविवाहित होना बताया। उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। वह गर्भवती हो गई। तभी उसने तीन अगस्त 2020 को गर्भपात कराया। इसकी शिकायत पुलिस से की। उसने मामला दबाने के लिए उसके साथ मैहर मंदिर में शादी की थी। उसने दो जनवरी 2022 को एक बेटी को जन्म दिया।
अब वह उसे साथ रखने को तैयार नहीं है। गालीगलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने 19 फरवरी को घर में घुसकर गाली गलौज और मारपीट की। उसने खागा पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची जांच के आदेश दिए। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
