काशीपुर: तमंचे पर डिस्को करना युवक को पड़ा महंगा, दबोचा
काशीपुर, अमृत विचार। तमंचे पर डिस्को करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस की सोशल सेल ने वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित चौकी पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद कुंडेश्वरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग करने वाली पुलिस की सोशल सेल को एक युवक द्वारा अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर तमंचे के साथ डिस्को करने का वायरल वीडियो मिला। जिसमें युवक अवैध तमंचे के साथ रौब दिखाता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने युवक की पहचान चौकी कुंडेश्वरी के ग्राम जुड़का निवासी गौतम को दबोच लिया है। युवक के पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया।
