बूथ पदाधिकारियों की होती है सबसे अधिक जिम्मेदारी : लल्लू सिंह
अयोध्या, अमृत विचार। बूथ सशक्तिकरण को लेकर शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई बीकापुर विधानसभा कार्यशाला में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पार्टी में बूथ स्तर के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा होनी चाहिए। इसलिए इसकी समिति सर्वव्यापी, सर्वस्पशी होनी चाहिए। भाजपा में सामूहिक निर्णय को वरीयता मिलती है। समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों की है।
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ समिति अध्यक्ष सहित 11 पदाधिकारी होंगे। जिसमें सभी के बीच कार्य का विभाजन किया जाय। जिसमें एक मंत्री, मन की बात, व्हाटसएप प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, प्रभावी मतदाता प्रमुख, युवा प्रमुख व समाजिक श्रेणी प्रमुख होंगे। बूथ समिति लगातार मतदाताओं के बीच संपर्क में रहेगी।
वहीं अभियान के संयोजक राघवेंद्र पाण्डेय ने कहा कि आज समाज के हर वर्ग का समर्थन भाजपा मिल रहा है। विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है। जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू ने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को अपनी सक्रियता बढ़ाने की आश्यकता है। इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील मिश्रा, राकेश पांडेय राना, कमलेश सिंह, अरुण तिवारी, वीरसेन काका, भरत श्रीवास्तव व सभी मंडलों के अध्यक्षों की मौजूदगी रही।
यह भी पढ़ें:-होशियार: कहीं आपकी सेहत न बिगाड़ दें चमकदार मिठाइयां व गुझिया
