केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- अमृत भारत योजना में मुरादाबाद बनेगा विश्व स्तरीय स्टेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धामपुर जा रहे केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव पहले स्पेशल ट्रेन से मुरादाबाद पहुंचे

मुरादाबाद। रेल सेवाओं के विस्तार की योजना पर कार्य चल रहा है। मुरादाबाद स्टेशन को विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त किया जाएगा। जबकि, मंडल के और कई प्रमख स्टेशनों का विकास कराया जा रहा है। सरकार अमृत भारत योजना के तहत रेल सेवाओं का विस्तार कर रही है। इस अभियान में स्टेशनों का कायाकल्प कराया जा रहा है। रेल सेवा में सुधार और ढ़ाचागत विकास की गुणवत्ता पर हमारा फोकस है। यह बात रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शनिवार को यहां रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में कही। 

वह धामपुर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान  स्पेशल ट्रेन से यहां पहुंचे थे। उन्होंने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यहां की सेवाओं की पड़ताल की। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार की प्रगति जानने के दौरान मंडल स्तरीय अधिकारियों से सीधी बात की। स्टेशन अधीक्षक महेन्द्र कुमार और जेई बलजीत सिंह से भी बात की। दावा किया कि मुरादाबाद रेलवे स्टेशन जल्द ही विश्वस्तरीय बनेगा। मंडल के मुरादाबाद समेत कई स्टेशनों को संवारा जा रहा है। 

 बताया कि मुरादाबाद, हरिद्वार स्टेशनों के रिडेवलपमेंट के अलावा अमृत भारत स्टेशन के तहत बिजनौर, नजीबाबाद समेत अन्य स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। मंडल मुख्यालय के स्टेशन का पुनर्विकास कर इसे विश्वस्तरीय सुविधायुक्त बनाया जाएगा। इसकी डिजाइन तैयार कर ली गयी है। आरपीएफ पोस्ट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल के अलावा मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान रेलकर्मियों से बातचीत कर उनका हाल पूछा। उनकी समस्याओं की जानकारी ली और समस्याओं के निदान का भरोसा दिया।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : होली से पहले शुरू होगा संभल फाटक पुल, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तेजी से करा रहे मरम्मत

संबंधित समाचार