हल्द्वानी: चलो शुक्र है कम से कम होली के दिन तो बिजली और पानी की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी
हल्द्वानी, अमृत विचार। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि होली के दिन सामान्य दिनों से इतर 12 बजे से 2 बजे तक पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा रोज के मुताबिक सुबह 1 घंटे पानी उपलब्ध कराया जाएगा। सांई मंदिर कठघरिया और पीपलपोखरा में प्रतिदिन 8 टैंकरों से पानी सप्लाई किया जा रहा है। इसके अलावा चौफुला में एक माह से खराब ट्यूबवेल को दुरूस्त कर लिया गया है जिससे होली में लोगों को राहत मिलेगी।
होली के त्योहार के सीजन में बिजली आपूर्ति बहाल रखने की का दावा तो विभाग कर रहा है। लेकिन दूसरी ओर बिजली की खपत पांच मिलयन यूनिट तक कि वृद्धि दर्ज कि गई है। फरवरी माह में यह आंकड़ा 38 मिलियन यूनिट तक पहुंच गया है। वहीं नियमित तीन से चार घंटे बिजली कटौती के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जबकि होली में महज कुछ ही दिन शेष बचे हुए है, ऐसे में विभाग के सामने बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल करना किसी चुनौती से कम नहीं है। उधर बिजली का होली के त्योहार के सीजन में बिजली आपूर्ति बहाल रखने की का दावा तो विभाग कर रहा है। लेकिन दूसरी ओर बिजली की खपत पांच मिलयन यूनिट तक कि वृद्धि दर्ज कि गई है।
फरवरी माह में यह आंकड़ा 38 मिलियन यूनिट तक पहुंच गया है। वहीं नियमित तीन से चार घंटे बिजली कटौती के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि होली में महज कुछ ही दिन शेष बचे हुए है, ऐसे में विभाग के सामने बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल करना किसी चुनौती से कम नहीं है।
