हल्द्वानीः आठ से 29 जून तक चलेगी साप्ताहिक मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। साप्ताहिक मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम (09075/09076) सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से 11 बजे चलकर अगले दिन 2:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। 

यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः होली पर नैनीताल और रामनगर में दो पहिया वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी

यह ट्रेन 8 मार्च से 28 जून तक संचालित होगी। यही ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को शाम 5:30 बजे काठगोदाम से चलकर अगले दिन 20:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 9 मार्च से 29 जून तक चलेगी। यह ट्रेन आवाजाही में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी, किच्छा, लालकुआं जंक्शन और हल्द्वानी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान और द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच होंगे। 

यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः जितनी जमीन बताई उतनी रेलवे को जरूरत नहीं- प्रशांत भूषण

संबंधित समाचार