हल्द्वानीः प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, जानें आज मनाने की वजह

Amrit Vichar Network
Published By Shobhit Singh
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के बुद्ध पार्क में प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की ओर से 08 मार्च को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस रविवार को मनाया गया। आपको बता दें कि अबकी बार 08 मार्च को होली की वजह से 05 मार्च को संगठन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। संगठन की महासचिव रजनी जोशी ने बताया कि महिलाओं के साथ लगातार शोषण हो रहा है। 

हर सेक्टर की महिलायें परेशान हैं। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि 03 माह की बच्ची से लेकर 60 साल तक की महिलाएं देश में सुरक्षित नहीं हैं। जिस तरीके से पूरे देश में महिलाओं के साथ भेदभाव हो रहा है। उससे महिलाएं स्वयं को ठगा सा महसूस करती हैं। 

यहां देखे VIDEO...
हल्द्वानी: 8 की बजाय 5 मार्च को मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, बुधवार को मनाई जाएगी होली

ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों की ओर इशारा करती हुईं रजनी जोशी ने कहा कि पुलिस विभाग में महिलाएं शोषण की बात करती हैं। लेकिन वो महिला पुलिस कर्मी अपनी आवाज नहीं उठा पाती हैं। 08 मार्च का दिन महिलाओं के लिए संघर्ष और कुर्बानियों का दिन है। महिलाओं के लिए जो चुनौतियां हैं उनको स्वीकार कर इस संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए महिला मुक्ति के झंडे को बुलंद करते रहेगें। 

इस दौरान भगवती, आरती, हेमा व भोजनमाता संगठन की ओर से चंपा, मीनाक्षी, भावना, सरोज रावत, सविता आदि महिलायें शामिल रहीं।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः सुशीला तिवारी अस्पताल में जल्द बनेगा 42 बेड का पीआईसीयू