नैनीताल: रैमजे में अभिनेता वरुण धवन ने की शूटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों शूटिंग के सिलसिले में नैनीताल पहुंचे हुए हैं। रविवार देर रात उन्होंने रैमजे में वेब सीरीज की शूटिंग की।

मशहूर साउथ अभिनेत्री सामंथा व मशहूर बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी वेब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे हैं। नैनीताल के साथ ही भीमताल व रामगढ़ क्षेत्र में शूटिंग हो रही है।

वेब सीरीज में वरूण धवन मुख्य भूमिका में है। यह पूरी कहानी एक अमेरिकी वेब सीरीज का सीक्वल है। बीते 2 सप्ताह में वरुण धवन व सामंथा नैनीताल सहित मुक्तेश्वर व सातताल आदि क्षेत्रों में शूटिंग कर चुके हैं।

संबंधित समाचार