मुरादाबाद : वॉल पेंटिंग से दिया 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का संदेश, परामर्श केंद्र की भी शुरुआत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विकास भवन की दूसरी मंजिल पर तैयार किया गया कॉरिडोर, कॉरिडोर का मुख्य विकास अधिकारी ने किया उद्घाटन, कहा- बेटियों के प्रति समाज में बढे़गी सकारात्मक सोच

मुरादाबाद, अमृत विचार। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला प्रोबेशन विभाग और महिला कल्याण विभाग की ओर से विकास भवन में दूसरी मंजिल पर कॉरिडोर तैयार किया गया। वॉल पेंटिंग से सजे कॉरिडोर का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव ने सोमवार को किया। उन्होंने यहां आने वाले लाभार्थियों की सुविधा के लिए परामर्श केंद्र की शुरुआत भी की।

मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव ने कहा कि बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच बढ़ाकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना होगा। बताया कि विकास भवन में आने वाले लाभार्थियों को उनकी समस्या से संबंधित विभाग के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए एक कर्मचारी तैनात किया गया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। इससे बेटियों के प्रति समाज की सोच को सकारात्मक रूप देने का उद्देश्य है। इसके अलावा विकास का अवसर देने के लिए जनमानस में जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार करना है। 

6mbdr106

इस अवसर पर परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्र, जिला विकास अधिकारी जीबी पाठक, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुपमा शांडिल्य, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अंजना सिरोही, उपनिदेशक महिला कल्याण राजेश चंद्र गुप्ता के साथ ही महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : बाजार में जमकर खरीदारी, कार्यालयों-स्कूलों में उड़ा अबीर गुलाल

संबंधित समाचार