दिल्ली में यातायात को सुगम बनाने के लिए अभी 15 परियोजनाएं प्रक्रिया में हैं: केजरीवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में यातायात को सुगम बनाने के लिए 15 बड़ी परियोजनाएं अभी प्रक्रिया में हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने पिछले सात वर्षों में 27 ‘फ्लाईओवर’ का निर्माण कराया है, जबकि पिछले 65 वर्षों में इस तरह के केवल 74 ढांचे निर्मित किये गये थे।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने आश्रम फ्लाईओवर के नये हिस्से के उद्घाटन के बाद उन विभिन्न परियोजनाओं के विवरण साझा किये, जिनपर काम जारी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में कई ‘फ्लाईओवर’ और ‘अंडरपास’ का निर्माण कार्य जारी है, जिनके पूरा हो जाने पर शहर में यातायात को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। केजरीवाल ने कहा कि वर्तमान में फ्लाईओवर या उनके विस्तार या उनके दोहरीकरण से जुड़ी 15 परियोजनाएं प्रक्रिया में हैं।

यह भी पढ़ें- ब्रिटिश शासन ने भारत की शिक्षा प्रणाली को बर्बाद कर दिया: मोहन भागवत

संबंधित समाचार