बहराइच: दबंगों की पिटाई से महिला का गर्भपात, NCR दर्ज होने से नाराज थे दबंग
बहराइच, अमृत विचार। जिले के रंजीत बोझा गांव निवासी एक ग्रामीण ने छह मार्च को थाने में मारपीट का एनसीआर दर्ज कराया था। इससे दबंग नाराज हो गए। शनिवार को सभी ने घर में घुसकर महिला की पिटाई की। जिससे महिला का गर्भपात हो गया।
रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम रंजीत बोझा निवासी जगदंबा पुत्र दयाराम का छह मार्च को मदन लाल गौतम, ननकऊ और सुंदर से विवाद हुआ था। जगदंबा की सभी ने पिटाई कर दी थी। पीड़ित ने थाने में एनसीआर दर्ज कराया था। इससे सभी नाराज हो गए।
शनिवार को सभी ने जगदंबा के घर में घुसकर महिला से मारपीट की। जिससे पत्नी गीता देवी का गर्भपात हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिस पर उसने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाई की मांग की है। एसपी प्रशांत वर्मा ने पुलिस को जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस के जवानों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
