हल्द्वानी: कूड़ा कलेक्शन में पकड़ी गई लापरवाही, नगर आयुक्त ने तुरंत किया सत्यापन  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आज रविवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय द्वारा वाहन चालक राजीव शर्मा और हेल्पर देव राजोर का कार्य सत्यापन किया गया। बताया जा रहा कि दोनों गैस गोदाम रोड के वार्ड नंबर 43 से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करते थे। मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि कई दिनों से चल रही लापरवाही के कारण नगर आयुक्त सक्रिय हुए और स्वयं एक्शन लिया। आरक्षित वाहन चालक और हेल्पर को वाहन पर तैनात कर गैस गोदाम रोड व अन्य जगहों का कूड़ा कलेक्शन करने हेतु रवाना किया गया।

 

संबंधित समाचार