Madhuri Dixit की मां का 91 साल की उम्र निधन, मुंबई के वर्ली में होगा अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की माता स्नेहलता दीक्षित का निधन हो गया है। आज यानी 12 मार्च की सुबह  सुबह 8 बजे उनकी मां स्नेहलता देशमुख ने अंतिम सास ली। इस बात की जानकारी माधुरी दीक्षिक के पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी। उन्होंने बताया कि स्नेहलता दीक्षित का घर पर ही स्वाभावित तरीके से निधन हुआ है।

बता दें कि मुंबई के वर्ली में करीब 3-4 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। एक्ट्रेस की मां की उम्र 91 साल थी। वहीं माधुरी दीक्षित ने भी इस बारे में दुखद समाचार साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'हमारी प्यारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच से चली गईं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे डॉ ई मूसा रोड, जीजामाता नगर, वर्ली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में होगा'। 

https://www.instagram.com/p/CfT0-GYPuqm/?utm_source=ig_embed&ig_rid=877dc5b0-0bd6-4293-82ef-cfa4f7942e31

ये भी पढ़ें:- ऑस्कर में भारत: क्या 'RRR', 'ऑल दैट ब्रीथ्स' और 'एलिफेंट व्हिस्परर्स' इतिहास रच पाएंगी?

संबंधित समाचार