कन्नौज: महिला शिक्षक की शिकायत पर पहुंची पुलिस पर पति ने बोला हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

थानाध्यक्ष सहित सात पुलिस कर्मी घायल 

छिबरामऊ/ कन्नौज, अमृत विचार। होली के हुड़दंग के दौरान  पति-पत्नी के हुए विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर आरोपित फौजी पति ने हमला बोल दिया। इसमें थानाध्यक्ष सहित सात पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर फौजी को हिरासत में लिया है।

विशुनगढ थाना क्षेत्र के गांव धरनीधरपुर नगरिया के रहने वाले सुभाष चन्द्र यादव के दो बेटे फौज में नौकरी करते हैं। दोनों होली के त्यौहार पर घर आये हैं । शनिवार की रात को बड़े बेटे सोनू का शिक्षक पत्नी प्रतीक्षा यादव के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। फौजी पति की पिटाई से क्षुब्ध पत्नी ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। इस पर मौके पर पहुंची पीआरबी 1654 के पुलिस कर्मियों ने पड़ताल की इस पुलिस का फौजी से विवाद होने लगा। पुलिस के साथ हो रहे विवाद की जानकारी मिलते ही फौजी के परिजन पहुंच गये और हमलावर हो गये। पुलिस के पिटने की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष किशनपाल भी पुलिस बल के साथ पहुंच गये । 

धानाध्यक्ष ने आरोपित फौजी पति को पकड़ने का प्रयास किया। तभी परिजनों ने हमला बोल दिया। पुलिस के साथ मारपीट की भनक लगते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव में लोगों के आक्रोश को भांपते हुए पुलिस ने आरोपित फौजी को खींच कर कार में डाल लिया। इस दौरान ग्रामीणों के हमले में थानाध्यक्ष किशनपाल,  दरोगा सुदेश कुमार सिपाही उमेश कुमार, अमित कुमार, अंकित, कुलदीप, शिशांक घायल हो गए। थानाध्यक्ष का हाथ टूट गया। इस मामले में सीओ दीपक दुबे का कहना है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही ।

ये भी पढ़ें - Breaking News: यूपी में लंबे इंतजार के बाद 1990 बैच का प्रमोशन, 10 IAS बनेंगे ACS

संबंधित समाचार