बहराइच: जलभराव की समस्या को लेकर भाजयुमो ने डीएम और नगर मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
बहराइच, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला चांदमारी बख्शीपुरा के लोगों के साथ भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने डीएम और नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। सभी ने मोहल्ले में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
शहर के मोहल्ला बख्शीपुरा चांदमारी में जलभराव की काफी समस्या है। गंदा पानी लोगों के घरों मे प्रवेश कर रहा है।
नगर पालिका के अधिकारी भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में शहर का मोहल्ला गांव से भी बदतर हो गया है। जलभराव के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित है। इसको लेकर सोमवार को जलभराव की गंभीर समस्या के समाधान के लिय मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, नगरपालिका ईओ को ज्ञापन दिया।
साथ ही साथ जलभराव से होने वाली समस्याओं की विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमे पीके सिंह, प्रदीप त्रिपाठी, कृपा राम वर्मा एडवोकेट, मनीराम वर्मा, रामखेलावन शुक्ला, सत्यदेव मिश्रा, दुर्गेश पाण्डेय, शिवांकर शुक्ला नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा, दीना नाथ वर्मा एवं अन्य मोहल्ले वासी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: चचेरी बहनों का समुदाय विशेष के युवकों ने किया अपहरण, गांव में तनाव, मकान फूंकने का प्रयास
