काशीपुरः यातायात और पावर ब्लॉक के चलते ट्रेनों के समय में बदलाव
काशीपुर, अमृत विचार। रोशनपुर और पीपलसाना रेलवे स्टेशन पर ऊपरी पुल पर कार्य के चलते यातायात और पावर ब्लॉक लेने पर 15 और 18 मार्च को रामनगर-मुरादाबाद रेलखंड पर दो जोड़ी ट्रेनों के समय पर परिवर्तन किया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से रामनगर-मुरादाबाद रेलखंड के मध्य स्थित रोशनपुर रेलवे स्टेशन पर 15 मार्च एवं पीपलसाना रेलवे स्टेशन पर 18 मार्च को पैदल ऊपरगामी पुल के गार्डर का लांचिग कार्य के लिए यातायात एवं पावर ब्लॉक दिए जाने के कारण दो जोड़ी ट्रेनों के समय का पुनर्निर्धारण किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- देहरादूनः टीबी मुक्त प्रदेश की ओर अग्रसर उत्तराखंड, निक्षय मित्र पंजीकरण में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल
उन्होंने बताया कि 15 मार्च को रामनगर-मुरादाबाद रेलखंड के मध्य चलने वाली विशेष गाड़ी संख्या 05368 को समय पुनर्निर्धारण कर रामनगर से 30 मिनट विलंब से चलाया जाएगा, जबकि मुरादाबाद-काशीपुर रेल खंड के मध्य चलने वाली ट्रेन संख्या 05353 विशेष गाड़ी का समय पुनर्निर्धारण कर 15 मार्च को 95 मिनट विलंब से चलाया जाएगा।
18 मार्च को रामनगर-मुरादाबाद रेल खंड के मध्य चलने वाली ट्रेन संख्या 05368 विशेष गाड़ी को समय पुनर्निर्धारण कर रामनगर से 30 मिनट विलंब से चलाया जाएगा तथा मुरादाबाद-काशीपुर रेल खंड के मध्य चलने वाली ट्रेन संख्या 05353 विशेष गाड़ी का समय पुनर्निर्धारण कर 18 मार्च को मुरादाबाद से 95 मिनट विलंब से चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- रुद्रपुरः H3N2 VIRUS को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बेड़ों की संख्या बढ़ी
