रुद्रपुरः बुजुर्ग महिला पर पिस्टल तानी, बट मारकर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। इंदिरा कॉलोनी निवासी एक युवक ने कुछ युवकों पर बुजुर्ग मां पर पिस्टल तानने व पिस्टल की बट मारकर घायल करने का आरोप लगाया है।  

इंदिरा कॉलोनी निवासी देवेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 8 मार्च को होली के दिन दोपहर दो बजे के करीब पारस गाबा, अनमोल गाबा निवासी इंदिरा कॉलोनी ने अपनी कार से उसकी बाइक पर टक्कर मार दी और काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया।

यह भी पढ़ें- रुद्रपुरः H3N2 VIRUS को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बेड़ों की संख्या बढ़ी 

जब शिकायत करने उसकी बुजुर्ग मां गंगा देवी आरोपी भाइयों के घर गई तो पहले एक युवक ने अवैध पिस्टल लहराते हुए मां से अभद्रता की और हाथापाई शुरू कर दी।

इसी दौरान दूसरे भाई ने अवैध पिस्टल निकालकर बट से मां की गर्दन पर प्रहार किया। इससे वह चोटिल हो गई और शोर शराबा सुनकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद दोनों आरोपी राकेश चावला सहित कुछ लोगों ने घर पर धावा बोल दिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। जिससे उसका पूरा परिवार भयभीत हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- रुद्रपुरः न्यायालय में अपनी रिपोर्ट प्राथमिकता से प्रस्तुत करे पुलिस विभाग- डीएम

संबंधित समाचार