खटीमा: सूदखोर पर लगाया धमकाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। सूदखोर पर कोचिंग सेंटर संचालक ने लाखों रुपये की मांग करने व पैसा न देने पर जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। कहा है कि कोरोना काल में व्यवसाय ठप हो गया। 

कोतवाली पुलिस के अनुसार पुलिस को सौंपी तहरीर में डिग्री कॉलेज रोड निवासी प्रकाश गाईन ने कहा है कि उसने अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए ग्राम भूड़ महोलिया निवासी आरोपी विजय चंद से वर्ष 2019 में एक लाख रुपये पांच प्रतिशत मासिक ब्याज पर उधार लिया था। जिसका ब्याज वह हर माह देता रहा।

इसके बाद व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए कुछ माह बाद तीन लाख रुपये पांच प्रतिशत ब्याज पर और उधार लिया। इस बीच वर्ष 2020 में कोरोना काल में उसका व्यवसाय बर्बाद हो गया और किराया न दे पाने पर मकान मालिक ने कोचिंग सेंटर का सारा सामान जब्त कर लिया। आरोपी विजय चंद ने पैसे के बदले 8 चेक तथा एक स्टांप पेपर भी सिक्योरिटी के रूप में लिया।

जिसमें से कुछ चेक पर दो एमाउंट दर्ज कराया था। कुछ ब्लैंक चेक उसके पास हैं। अब तक वह आरोपी को बैंक और आन लाइन और कैश के माध्यम से 3,85,000 रुपये वापस कर चुका है। आरोपी ने 9 लाख रुपये न देने पर परिवार को जान से मारने व कोचिंग सेंटर में आग लगाने की धमकी दी। इससे जानमाल का खतरा बना हुआ है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

संबंधित समाचार