रामनगर: लिटिल चैम्प सोमांश  का मुंबई में पहला म्यूजिक वीडियो लॉन्च

रामनगर: लिटिल चैम्प सोमांश  का मुंबई में पहला म्यूजिक वीडियो लॉन्च

रामनगर, अमृत विचार। 2020 लॉक डाउन से बॉलीवुड मे काम शुरू करके व कलर्स टीवी मे रियलीटी शो डांस दीवाने सीजन 3 से लोगो के दिलो मे राज करने वाले छोटे बॉलीवुड कलाकार सोमांश डंगवाल रामनगर निवासी अब बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेर रहे है।

मंगलवार को मुंबई पहुंचे सोमांश के पिता भुवन सिंह डंगवाल सभासद नगरपालिका रामनगर द्वारा बताया गया सोमांश का पहला म्यूजिक वीडियो 'बेपरवाह' मुंबई स्तिथ सात तारा होटल सहारा स्टार में बहुत सारे बॉलीवुड स्टार के बिच लॉन्च कर दिया गया है, जिसका लॉन्च बॉलीवुड अभीनेत्री तब्बू के द्वारा किया गया।

इस म्यूजिक वीडियो की स्टोरी लेजेंट पोएट रस्किन बांड की पोएम से लिया गया है।इस म्यूजिक वीडियो जिसका इंतजार सिद्धांत कपूर(संगीतकार) (कपूर फैमिली) के साथ-साथ बॉलीवुड परिवार को भी बेसब्री से था।पिछले एक साल से काम करते हुए, अब वीडियो को भारत के साँथ साँथ अन्य विदेशी देशो मे भी लॉन्च किया गया है।

म्यूजिक वीडियो मे एक बार फिर से सोमांश ने उत्तराखंड और कोर्बेट नगर रामनगर को गौरवान्वित किया है।सोमांश की माता कंचन डंगवाल द्वारा बताया गया म्यूजिक वीडियो मे सोमांश ने एक गरीब (निर्धन) बच्चे का किरदार निभाया है,जिसके दो मित्र और है,ये  यह एक प्रेरणादायक वीडियो है, वीडियो की अदाकारी से सोमांश को बॉलीवुड मे एक नया किरदार और नयी ऊंचाई मिली है, उन्होंने बताया सोमांश के साथ बड़े-बड़े प्रोडक्शन काम करने को तैयार है। सोमांश जल्द ही बड़े पर्दे मे एक फ़िल्म व वेब सीरीज में भी दिखाई देगा।

 

ताजा समाचार