हल्द्वानी: 77 वर्षीय मंगत राम ने सिल्वर मेडल किया अपने नाम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम किया रोशन

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी के 77 वर्षीय मंगत राम गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एंड इंकलीन बेंचप्रेस प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर उत्तराखंड और देश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 10 मार्च से 13 मार्च को काठमांडू नेपाल में हुआ था। 

मंगत राम के वर्ग में 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। बता दें की मंगत राम गुप्ता इससे पहले भी यूपी चैंपियनशिप और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक अपने नाम कर चुके हैं। बचपन से ही खेलों में रुचि के चलते उत्तराखंड कराटे ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, उत्तराखंड पावर लिफ्टिंग संघ और हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में वेटलिफ्टिंग कोच की सेवाएं दे चुके है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Board 2023: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन

 

  

संबंधित समाचार