रुद्रपुर: साइबर ठगी के दो फरार आरोपी दबोचे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महिला की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो की थी वायरल

किच्छा पुलिस ने सुभाष नगर बरेली से किया गिरफ्तार

रुद्रपुर, अमृत विचार। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर पुलिस ने एक साथ चलाए गए साइबर क्राइम प्रकरणों में किच्छा पुलिस को सफलता मिली। वर्ष 2021 से ठगी कर फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लालपुर की एक महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो डाली थी और ब्लैकमेल करने का प्रयास किया था। गुरुवार को एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोडके, एसपी सिटी मनोज कत्याल और सीओ सदर अनुषा बडोला ने बताया कि 8 फरवरी को नैनीताल और ऊधमसिंह नगर की पुलिस ने एक साथ संयुक्त टीम बनाकर साइबर ठगों को चिह्नित करने, वांछितों की गिरफ्तारी, आरोपियों को नोटिस तामील करने के लिए अभियान चलाया था। जिसके चलते अलग-अलग प्रदेशों में जाकर पुलिस ने अपनी कार्रवाई की थी।

इसी बीच निरीक्षक धीरेंद्र कुमार और नीरज कुमार चौधरी को सूचना मिली कि वर्ष 2021 में लालपुर की एक महिला की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो प्रकाशित कर दी थी और ब्लैकमेल भी किया। जिसके चलते महिला के पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस टीम ने बरेली के सुभाष नगर में दबिश देकर सुभाष नगर निवासी हनी सिंह और गांव सिकेरा कासगंज बरेली निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही आरोपी वर्ष 2021 से फरार चल रहे थे। 

 

संबंधित समाचार