रायबरेली: मालगाड़ी की चपेट में आने से अधेड़ के कटे पैर, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा
ऊंचाहार (रायबरेली ) अमृत विचार। रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अधेड़ के दोनों पैर कट गए है। उसे गंभीर अवस्था में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। यह हादसा गुरुवार की देर रात हुआ है। थाना क्षेत्र के गांव पूरे बड़ौवा मजरे खोजनपुर निवासी मोहम्मद हारुन (50 वर्ष) गुरुवार की शाम ऊंचाहार कस्बे के महादेवन मोहल्ले में दावत खाने गया था। जहां से वह देर रात पैदल वापस लौट रहा था।
लौटते समय वह पैदल हर नारायण इंटर कॉलेज के सामने रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था। उसी समय प्रयागराज से कानपुर को जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसके दोनों पैर कट गए हैं ।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तत्काल उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी उसकी गंभीर दशा को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर भेजा गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: सड़क हादसे में शराब सेल्समैन की मौत, घर से ड्यूटी पर जा रहा था मृतक
