रानीखेत: कैंट चुनाव बहिष्कार को लेकर सांकेतिक धरना व प्रदर्शन
रानीखेत, अमृत विचार। कैंट चुनाव बहिष्कार को लेकर आंदोलन के प्रथम चरण में शुक्रवार को गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया गया। वही नगर क्षेत्र में एक जुलूस में निकाल कर प्रदर्शनकारियों ने कैट चुनाव के बहिष्कार करने की अपील की।
कैंट चुनाव बहिष्कार आंदोलन के निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को दोपहर समय गांधी चौक पर आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन और नारेबाजी कर विरोध दर्ज किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारी आज दो अभी दो, कैंट से आजादी दो। कैट चुनाव बहिष्कार करो। रानीखेत को बचाना है कैंट को भगाना है। आदि नारेबाजी भी कर रहे थे। उसके बाद बाजार में जागरूकता अभियान भी चलाया गया। सभी ने एक सुर में चुनाव बहिष्कार का आवाह्न किया कर आंदोलन को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
धरना प्रदर्शन में व्यापार मंडल पदाधिकारीगण, छावनी परिषद के निवर्तमान सभासद, होटल एसोसिएशन, छात्र संघ सहित राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठनों सहित व्यापारियों और आम जनता ने सहभागिता की। धरना प्रदर्शन व जुलूस में दीप भगत, गिरीश भगत, हेमंत मेहरा, मनीष चौधरी, महेश आर्य, जगदीश अग्रवाल, मोहन नेगी, कैलाश पांडे, रचना रावत, नेहा मेहरा, दीपक करगेती, राजेंद्र जसवाल, अतुल जोशी, सुकृत शाह, मोहसिन खान, सोनू सिद्दीकी सहित भारी संख्या में लोग सम्मिलित थे।
