अयोध्या: बीईओ परीक्षा ड्यूटी को जा रहा दरोगा हादसे का शिकार, लखनऊ रेफर
अयोध्या, अमृत विचार। लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को हुए एक हादसे में मवई थाना के चौकी सैदपुर में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय वह खंड शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा ड्यूटी के लिए जिला मुख्यालय आ रहा था। मामले की जानकारी पर पुलिस ने दुर्घटना …
अयोध्या, अमृत विचार। लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को हुए एक हादसे में मवई थाना के चौकी सैदपुर में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय वह खंड शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा ड्यूटी के लिए जिला मुख्यालय आ रहा था। मामले की जानकारी पर पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में लिया है। हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल दरोगा को लखनऊ रेफर किया है।
सोमवार को दोपहर 12:00 से 2:00 के बीच उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जनपद के 41 परीक्षा केंद्रों पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन था। इसी परीक्षा में सुरक्षा ड्यूटी के लिए जनपद के मवई थाना क्षेत्र स्थित सैदपुर चौकी पर तैनात उप निरीक्षक 38 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र दिरगज कुमार मूल निवासी थाना टडियावा जिला हरदोई परीक्षा ड्यूटी के लिए शहर मुख्यालय की ओर आ रहे थे। हाईवे पर रौनाही थाना क्षेत्र के चिर्रे जगनपुर के पास एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
मामले की खबर पर रौनाही पुलिस ने घायल दरोगा को आनन फानन में 11:10 पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बताया कि हादसे में दरोगा के बाएं पैर का निचला हिस्सा ट्रक के पहिए के चपेट में आ गया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते घायल दरोगा को उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।
