खटीमा: 100 ग्राम के सोने के बिस्कुट के साथ एक दबोचा
खटीमा, अमृत विचार। भारत नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल व झनकईया थाने की पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर नेपाल के रास्ते तस्करी कर लाए जा रहे सौ ग्राम सोने के बिस्कुट साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कस्टम विभाग को सौंप दिया है।
एसएसपी के आदेश पर शुकवार रात थानाध्यक्ष झनकईया रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने नेपाल से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति दबोचा।
पूछताछ में तस्कर ने खाली महुवट निवासी टेकचंद बताया। थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि वह दुबई में काम करता है और वही से सोना खरीद कर लाया है। टीम में थानाध्यक्ष बिष्ट, उप निरीक्षक मनोज देव, अजीत कुमार, पुष्कर सिंह, ताजुद्दीन शामिल थे।
